Search

 
 
 

हेमंत सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर : अविनाश देव

 
Medninagar : हेमंत सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है. पहले चरण के दूसरे दिन गुरुवार को चैनपुर प्रखंड के खुरा पंचायत अंतर्गत खुरा कला गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में पलामू जिला प्रशासन द्वारा शिविर लगा कर लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया. इस कार्यक्रम में अविनाश देव ने भी शिरकत की. लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर है. जिस पार्टी की सरकार है, हम उसके समर्पित सिपाही हैं. सरकार की योजनाएं दलाल- बिचौलियों का शिकार न हो जाये, इसके लिए जिला कमिटी ने मुझे प्रभारी बना कर भेजा है. किसी भी योजना का लाभ आप सबों तक अगर नहीं पहुंचा है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय को सूचित करें. हम आपके साथ हैं. सरकार गरीबों और जल- जंगल- जमीन के लिए हर वक्त तत्पर है. अन्य राजनीतिक संगठनों के नेता सरकार को अस्थिर करने में लगे रहते हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा संघर्ष की उपज है. हर तूफान से कश्ती को बचाना जानती है. आप सभी सरकार पर भरोसा रखें, क्योंकि हेमंत हैं, तो हिम्मत है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/191-1.jpg"

alt="" width="1280" height="1025" />

इन सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया

शिविर में जिन सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, उनमें सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री कैंटीन योजना, अल्पकालिक कृषि ऋण राहत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, जनजातीय विश्वविद्यालय एवं झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी, स्वास्थ्य बीमा योजना शामिल हैं. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कमरूद्दीन, पूर्व उपाध्यक्ष असफर रब्बानी, बाल किशुन उरांव सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/hearing-in-high-court-on-judge-uttam-anand-case-and-rims-appointment-home-secretary-summoned/">BREAKING

: जज उत्तम आनंद केस और रिम्स नियुक्ति पर हाईकोर्ट में सुनवाई, गृह सचिव तलब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही