Search

झारखंड के आज और कल को बर्बाद कर रही है हेमंत सरकार : सुदेश महतो

Ranchi : आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड के आज और कल को बर्बाद कर रही है. रविवार को आजसू पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा- मौजूदा सरकार सवा तीन वर्षों से सिर्फ बातें ही कर रही है. राज्य में साढ़े तीन लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं. इनमें दो लाख के करीब शिक्षकों के पद हैं. इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था तथा सरकार की मानसिकता का आकलन आसानी के साथ किया जा सकता है. कहा कि विधि विभाग के स्पष्ट मंतव्य के बावजूद सरकार ने स्थानीय नीति और आरक्षण के मुद्दे का राजनीतिकरण कर दिया. यह झारखंड की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. जनादेश के साथ धोखा है.

अनुभवी एवं युवा न्यायविद पार्टी का दामन थाम रहे

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य के कोने-कोने से प्रबुद्ध, अनुभवी एवं युवा न्यायविद आजसू पार्टी का दामन थाम रहे हैं. यह न सिर्फ आजसू पार्टी बल्कि पूरे राज्य के लिए सुखद संदेश है. राज्य के राजनीतिक परिपेक्ष्य को देखते हुए सार्वजनिक पटल पर आकर न्यायविदों के जुड़ने से पार्टी की बौद्धिक ताकत बढ़ेगी. वैचारिक क्रांति को भी बल मिलेगा. आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता वीर विजय प्रधान ने कहा कि आजसू पार्टी एवं पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ का विस्तार करना ही उनकी प्रतिबद्धता है.

इन्होंने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता वीर विजय प्रधान, विनय कुमार सिन्हा, शिव प्रसाद, बिरेंद्र कुमार, संदीप कुमार वर्णवाल, अमन कुमार सिंह, विद्याशंकर, विक्रमा चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार, सलील सिधांशु, अभिषेक कुमार, प्रेम कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह, जोजो प्रफुल, वादब अंसारी, शिव महतो, प्रमोद मिश्रा, रिजवाना परवीन, अभिरंजन तिवारी, अंकित सिंह, सचिव पाण्डेय, दीपक दुबे, प्रशांत कुमार, रोशन कुमार, आशुतोष कुमार, विक्रम कुमार ने मौके पर आजसू पार्टी का दामन थामा. इसे भी पढ़ें – चतराः">https://lagatar.in/chatra-dc-launches-campaign-against-illegal-mining-transportation-and-storage/">चतराः

बिना परिवहन चालान के चार ट्रैक्टर, दो ट्रक और एक हाइवा जब्त, 13 पर प्राथमिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp