Hussainabad, Palamu: भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुसैनाबाद प्रखंड के उपरी कला पंचायत का दौरा कर जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया. साथ ही उनका तत्काल निराकरण करवाने का आश्वासन भी दिया. साथ ही कर्नल संजय सिंह ने ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी एवं लाभकारी नीतियों से अवगत कराया. हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने लोगों को छलने का काम किया है. उनके द्वारा किया गया एक भी वादा धरातल पर नहीं उतर सका. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-accused-of-fatal-attack-with-spade-arrested/">तांतनगर
: कुदाल से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
से महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में मात्र दो [wpse_comments_template]
: कुदाल से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा
इसके बाद ऊपरी शिव मंदिर के प्रांगण में भाजपा की बैठक हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई. साथ ही आगामी 4 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री सह नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का हुसैनाबाद में होने वाली संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने का फैसला किया गया. बैठक में समाजसेवी मेहता ज्ञानी चौधरी, जितेंद्र मेहता, सुधीर कुमार सिंह, बद्रीनारायण सिंह, शिव भजन शर्मा, अजय सिंह, अर्जुन प्रजापति, अनिल पासवान, रवि कुमार सिंह, रवि नंदन मिश्रा, अजय सिंह, पचु शर्मा, सतनारायण यादव, सुषमा देवी, सुनीता देवी, आमना खातून, ममता देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :लोकसभा">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-passed-in-lok-sabha-454-votes-in-favor-only-two-against/">लोकसभासे महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में मात्र दो [wpse_comments_template]
Leave a Comment