Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वोटबैंक की राजनीति के कारण झारखंड को सांप्रदायिक हिंसा की आग में धकेल रही हेमंत सरकार- बाबूलाल मरांडी

Ranchi: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने पांकी में हुए सांप्रदायिक झड़प की घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि झारखंड में लगातार हिंसा और उन्माद की घटनाएं बढ़ती जा रही है. यह घटनाएं अचानक नहीं घट रही हैं, सुनियोजित तरीके से इन्हें अंजाम दिया जा रहा है. सरकार ऐसे तत्वों को संरक्षण दे रही है. प्रदेश में एक प्रकार के सांप्रदायिक तनाव का एहसास हो रहा है. यह राज्य और समाज के लिए कहीं से उचित नहीं है. अगर इसी तरह राज्य में सांप्रदायिक उन्माद फैलता रहा तो राज्य अंधेरी गलियों में भटक जाएगा. हेमंत सरकार वोट बैंक की राजनीति के कारण ऐसे तत्वों को प्रोत्साहित और संरक्षित कर रही है. बाबूलाल मरांडी प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसे भी पढ़ें - सहाय">https://lagatar.in/sahay-yojana-sports-competition-education-minister-arrived-in-e-rickshaw-to-inaugurate-cm-and-sports-minister-did-not-reach/">सहाय

योजना खेलकूद प्रतियोगिता : ई- रिक्शा में बैठकर उद्घाटन करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, नहीं पहुंचे सीएम और खेल मंत्री

राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति में लगी हुई है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति में लगी हुई है. इसका पूरा ध्यान राज्य का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर लगा हुआ है. इसी सरकार में लोहरदगा में सांप्रदायिक तनाव हुआ, जामताड़ा में दलित परिवार को बेघर किया गया, पलामू के पांडू में भी दलित परिवार को उजाड़ा गया. सिमडेगा, रांची में भी हिंसा हुई, लेकिन सरकार ने इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की. अब शिवरात्रि में देवघर को भी सांप्रदायिक हिंसा की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही है. सरकार के ऐसे फैसलों के कारण उपद्रवी तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है. उनका मनोबल बढ़ेगा तो ऐसी घटनाएं होंगी ही. यह सरकार वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य को सांप्रदायिक हिंसा में की ओर धकेलने का काम कर रही है. सरकार को संयम बरतना चाहिए और मानवीय मूल्यों के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-crowd-gathered-in-the-tribal-rights-rally-of-jmm-mla-chamra-linda-hemant-soren-and-the-central-government-were-on-target/">रांची:

JMM विधायक चमरा लिंडा की आदिवासी अधिकार महारैली में उमड़ी भीड़, निशाने पर रहे हेमंत सोरेन व केंद्र सरकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही