Search

 
 
 

झारखंडी युवाओं के भविष्य के साथ खेलना बंद करे हेमंत सरकार: आजसू

 
Simdega : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) सिमडेगा समिति की बैठक छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष बड़ाईक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अतिथि के रुप में आजसू पार्टी सिमडेगा जिला अध्यक्ष धुपेंद्र पांडे शामिल हुए. इस मौके पर धूपेंद्र पांडे ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार रोजगार और नियोजन नीति के नाम पर यहां के युवाओं को ठगने का काम पिछले 3 वर्षों से कर रही है. यह यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. अगर इसी तरह राज्य सरकार युवाओं को छलने का काम करेगी तो झारखंड के छात्र एवं युवा इसका पुरजोर विरोध करेंगे. इसे भी पढ़ें– धनबाद">https://lagatar.in/advocates-did-not-work-in-dhanbad-court-even-for-the-third-day-there-was-no-debate-on-48-bail-applications/">धनबाद

कोर्ट में तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम, बेल के 48 आवेदनों पर नहीं हुई बहस

12 जनवरी को आजूस का आक्रोश मार्च

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) द्वारा आहूत 12 जनवरी को युवा आक्रोश मार्च में सिमडेगा जिला से सैकड़ों लोग शामिल होंगे. वहीं छात्र संघ जिला अध्यक्ष संतोष बड़ाईक ने कहा कि राज्य सरकार ने जो अपने मेनिफेस्टो में हम युवाओं से जो वादा किया था उसे निभाने में राज्य सरकार नाकाम रही. इसलिए हम युवाओं को जागने की जरूरत है. आजसू झारखंड के युवाओं से अपील करता है कि युवा आक्रोश मार्च में भारी संख्या में शामिल हों. बैठक में आजसू जिला सचिव विकास बड़ाईक, जिला के वरीय उपाध्यक्ष अनिल मेहर, जिला उपाध्यक्ष डेनिस विशाल बाड़ा. जिला छात्र संघ सचिव फुल सिंह बड़ाइक,सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा आजसू छात्र अध्यक्ष सोनाली बड़ाईक, छात्रसंघ मीडिया प्रभारी विशाल बड़ाइक, जिला मीडिया प्रभारी राजन कुमार महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही