Search

 
 
 

9 लाख गरीब परिवारों की चीनी डकार गयी हेमंत सरकार : बाबूलाल

 
Ranchi :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खाद्य सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए हेमंत सरकार पर हमला बोला है. बाबूलाल ने अपने एक्स हैंडल पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड में खाद्य सुरक्षा की गंभीर स्थिति उजागर हुई है. तकरीबन 9 लाख गरीब परिवारों को मिलने वाली चीनी हेमंत सरकार डकार गयी है. https://twitter.com/yourBabulal/status/1877217707868791226

36 महीनों में सिर्फ 24 महीने ही बांटी गयी चीनी

मरांडी का आरोप है कि पिछले 36 महीनों (जनवरी 2022 से दिसंबर 2024 तक) में सिर्फ 24 महीने ही चीनी वितरण हुआ. वहीं 2022 में तो कई जिलों में एक बार भी चीनी नहीं बांटी गयी. इस साल भी राज्य के कई हिस्सों में महज 37.66% परिवारों को ही चीनी मिली है.

आखिर कब तक छीनेंगे गरीबों की थाली की मिठास

बाबूलाल ने हेमंत सोरेन पर दो सवाल दांगे हैं और उसका जवाब मांगा है. उन्होंने पूछा कि आखिर कब तक गरीबों के हक का राशन बाजारों में बेचा जायेगा? दूसरा सवाल पूछा कि आखिर कब तक गरीबों की थाली की मिठास छीनकर उन्हें भ्रष्टाचार का कड़वा घूंट परोसा जायेगा?
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही