Search

 
 
 

हेमंत सरकार ने रांची को कराची बना दियाः डॉ मोहन यादव

 
Medininagar: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पांकी विधानसभा के विधायक प्रत्याशी शशि भूषण मेहता के पक्ष में तरहसी में जनसभा को संबोधित किया. यादव ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने मिलकर रांची को कराची बना दिया. उन्होंने वोट के लिए पाकिस्तान जैसी हालत झारखंड में बना दिये. आज झारखंड को दो भूखे भेड़ियों ने लूट लिया. हेमंत सोरेन की सरकार भूखे भेड़िए की तरह लूट-लूट कर झारखंड को खा रहे हैं. आज झारखंड में आदिवासी की आबादी घट रही है और विशेष समुदाय की आबादी बढ़ रही है. हेमंत सरकार के मंत्री के पास तीन सौ करोड़ रुपए पकड़ाते हैं. उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण की धरती है हमारा भारत जिसकी चर्चा विदेश में होती है. आज तक कांग्रेस वाले और हेमंत सोरेन ने कभी भी श्री राम के दर्शन नहीं किए हैं. यह दोनों सनातन विरोधी हैं. आज श्री राम मुस्कुरा रहे हैं, जैसे श्री राम मुस्कुरा रहे हैं वैसे यमुना वाले लोग भी मुस्कुराएंगे. मैंने कहा कि जब श्री राम मंदिर बन रहा था तो कांग्रेस वाले रोक लगा रहे थे. आपका एक-एक वोट राहुल गांधी के मुंह पर तमाचा पड़ेगा. चुनावी सभा के संबोधन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार दोबारा बनी तो दिवाली चार्ट दशहरा और जन्माष्टमी का त्यौहार मनाना बंद हो जाएगा. इधर चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरीके से लोकसभा चुनाव में आपका प्यार और आशीर्वाद आपने मुझे देकर सांसद बनाया है इस तरह वर्तमान विधायक शशि भूषण मेहता को दूसरी बार विधायक बनाकर रांची पहुंचाइये. हम इनको मंत्री बनाने का काम करेंगे. मौके पर लातेहार के बीच सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी यादव, लाला यादव, मंटू यादव सहित हजारों संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें - सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-rahul-gandhi-said-bjp-wants-to-snatch-everything-from-tribals-like-water-forests-land/">सिमडेगा

: राहुल गांधी ने कहा, भाजपा आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन सब कुछ छीनना चाहती है…  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही