Search

रामगढ़: हेमंत सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है : प्रवीण मेहता

Ramgarh: भाजपा ने गुरुवार को सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ता हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए गुस्सा व्यक्त कर रहे थे. इस मौके पर रामगढ़ भाजपा अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि भाजपा विधायकों को हेमंत सोरेन सरकार के इशारे पर जिस तरह विधानसभा में बंधक बनाकर उनका उत्पीड़न किया गया वो झारखंड सरकार के मनसूबे को जाहिर करता है. झूठ और धोखे से बनी यह सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है. भाजपा इसे कतई नहीं छोड़ने वाली है. हेमंत सरकार के इशारे पर विधानसभा को कब्जा कर वहां भाजपा विधायकों के मौजूद रहते विधानसभा की बिजली और पानी कटवा दी गई. यह हेमंत सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है. यह कांग्रेस युक्त सरकार ने अपने मनमाने रवैये से लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मौके पर वरिष्ठ नेता डॉ संजय प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेत्री इला रानी पाठक, वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, आनद बेदिया, जिला महामंत्री खिरोधर साहू, रंजन फौजी, बसूध तिवारी, दीनदयाल कुमार, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, प्रवीण कुमार सोनू, महेंद्र प्रजापति, शीतल सिंह, विजय जायसवाल, सहदेव ठाकुर, धीरज साहू, नमेंद्र चंचल, कीर्ति गौरव, दीपक सोनकर, धन्नजय कुमार पुटूस, मणिशंकर ठाकुर, संतोष कुमार शाह, सत्यजीत सिंह, राजेश ठाकुर, सरदार अनमोल सिंह, जगदीश शर्मा, सुनील पासवान, जय किशोर रजक, मिथिलेश मंडल, अभिषेक चौधरी, संजय श्रीवास्तव, त्रिभुवन यादव, मंटू त्रिपाठी, अविनाश कुमार सिंह, आशीष कांत सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - कृष्ण">https://lagatar.in/shahi-eidgah-dispute-case-eligible-for-hearing/">कृष्ण

जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह विवाद मामला सुनवाई योग्य: कोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp