Search

 
 
 

हेमंत सरकार का फैसला : हवाई संपर्क व पर्यटन बढ़ाने के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की टैक्स दर अब 20 से घट कर 4%

 
Ranchi : प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल की टैक्स दर में कटौती की है. महंगाई को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है. सरकार ने टैक्स दर 20 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दी है. इस बाबत कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की सचिव अराधना पटनायक ने आदेश जारी कर दिया है.

हवाई किराए में कमी आने की उम्मीद

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है. इसके लिए सरकार ने झारखंड मूल्यवर्धित कर अधिनियम, 2005 की अनुसूची II के भाग – E(1) को संशोधित करने का निर्णय लिया है. यह अधिसूचना राजपत्र में इसके प्रकाशन यानी 14 जुलाई 2022 की तिथि से प्रभावी होगी. इस फैसले से हवाई किराए में कमी आने की उम्मीद है. साथ ही राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने के अतिरिक्त पर्यटन के क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा. इसे भी पढ़ें – वन">https://lagatar.in/all-sawmills-within-5-km-radius-of-the-forest-area-will-be-removed-wild-animals-forests-and-vegetation-will-be-preserved/">वन

क्षेत्र के 5 किमी के दायरे वाले सभी आरा मिल हटाये जायेंगे, संरक्षित हो पायेंगे जंगली जीव, जंगल और वनस्पति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही