Search

 
 
 

हेमंत ने की गरीब बेरोजगारों के अरमानों की हत्या- बाबूलाल

 
खासमखास मित्र विनोद सिंह के चैट से कई गंभीर अपराध हुए उजागर विनोद सिंह का चैट है हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का दस्तावेज Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को फिर एक बार हेमंत सोरेन पर हमला बोला. ईडी के द्वारा न्यायालय में हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए दिए गए आवेदन में चौकाने वाले दस्तावेज जमा किए. हेमंत सोरेन के करीबी मित्र एवं आर्किटेक्ट विनोद सिंह के मोबाइल चैट का प्रिंटआउट जमा करते हुए ईडी ने बताया कि हेमंत सोरेन पर लगने वाले सारे आरोप की परते खुल रही. यह चैट अपने आप में दस्तावेज है. भाजपा ने जो शंका व्यक्त की थी कि बिना तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के जेएसएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा नही हुई है.आज वह आशंका सच में बदल गई जब विनोद सिंह के साथ हेमंत सोरेन की चैट में बेरोजगार युवकों के एडमिट कार्ड की प्रति है. चैट में कई गोपनीय दस्तावेज का भी आदान प्रदान हुआ है. विनोद सिंह के चैट में ट्रांसफर पोस्टिंग का व्यापार भी उजागर हुआ है. हेमंत सोरेन ने राज्य को चौतरफा लूटा है. जल ,जंगल ,जमीन तो लूटा ही मांड-भात खाकर परीक्षा की तैयारी में जुटे बेरोजगारों के अरमानों,उम्मीदों को लूटा है. उनकी हत्या की है.

जैसे-जैसे पूछताछ बढ़ेगी भ्रष्टाचार के मामले उजागर होते जाएंगे

बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को युवाओं की आह लगेगी. बिनोद के घर से बड़ी संख्या में बेरोजगारों के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं जिनसे पैसे लेकर नौकरी दिलवानी थी. इसके अतिरिक्त भानु प्रताप के भी चैट उजागर हुए हैं जो हेमंत सोरेन को बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को उसके नाम कराने में भी सहभागी है. जैसे जैसे पूछताछ बढ़ेगी भ्रष्टाचार के मामले उजागर होते जाएंगे. हेमंत सोरेन का भ्रष्टाचार दुनिया के सामने भ्रष्टाचार का नया अवतार साबित होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही