Search

झारखंड का बच्चा-बच्चा है हेमंत, संघर्ष ही झामुमो की पहचान- सुप्रियो

Ranchi: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो का उपवास कार्यक्रम छठे दिन भी जारी रहा. छठे दिन मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका के समक्ष आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सरायकेला-खरसांवा जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने किया. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि संघर्ष हमारी पार्टी की पहचान है. राज्य में सामंतवादी ताकत और शोसकों की यह फितरत रही है कि कैसे झारखंड को लूटा जाये. झारखंडियों को लुटा जाये यहां के खनिज संपदा पर अपना कब्जा जमाया जाये. इसी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने अपनी लड़ाई को तेज किया, तो इनको लगा कि इस आवाज को दबाना चाहिए और जेल में डालना चाहिए. लेकिन इनको पता होना चाहिए कि यहां का बच्चा-बच्चा हेमंत सोरेन है, उनके अंदर जो खून दौड़ रहा है वह यहां के आंदोलनकारियों का खून है. इसे पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-bhanu-pratap-shahi-acquitted-accused-of-harassing-dalit/">पलामू

: भानु प्रताप शाही बरी, दलित को प्रताड़ित करने का था आरोप

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत को फंसाया गया- डॉ शुभेंदु 

सरायकेला- खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने कहा संघर्ष की बदौलत हमने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में यह अलग झारखंड राज्य पाया. जिसको बहुत ही अच्छे ढंग से हेमंत सोरेन राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सभी जन कल्याणकारी योजना पहुंचने का काम कर रहे थे और यही बात केंद्र सरकार को हजम नहीं हुई.गलत ढंग से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमारे नेता हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया है. जिससे झारखंड के लोगों के जनभावना को बहुत ठेस पहुंचा है. इसे भी पढ़ें- BIG">https://lagatar.in/big-breaking-big-blow-to-shibu-soren-from-delhi-high-court-double-bench-upheld-the-order-of-single-bench/">BIG

BREAKING: शिबू सोरेन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, डबल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार

भाजपा की सेहत पर पड़ेगा असर- आलम

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम उपवास कार्यक्रम से केंद्र सरकार पर तो बहुत ज्यादा असर इसलिए नहीं पड़ेगा. क्योंकि उन्होंने साजिश के तहत यह सब काम किया है, लेकिन उनके सेहत पर जरूर असर पड़ेगा. राज्य की जनता सब कुछ देख रही है कि किस तरह से एक अच्छे मुख्यमंत्री को पद से हटा कर गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है. झामुमो के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर के न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और हम सभी यहां इस उपवास कार्यक्रम में हैं जिसका बहुत ही बृहद असर कर रहा है. कार्यक्रम में समनूर मंसूरी, सुशीला एक्का, रंजीत प्रधान, पप्पू वर्मा, गणेश चौधरी, डॉ हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जनक नायक, बीरु तिर्की, बीरु साहू, रामानंद बेदिया, संगठन सचिव आदिल इमाम, जिला प्रवक्ता अरविंद सिंह देवल, रामशरण तिर्की, अफरोज आलम, मंटू लाला, अरुण वर्मा,पिंकी मंडल, रानी हेंब्रम,अनिता टुडू,नयनतारा उरांव सहित कई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp