Search

 
 
 

मणिपुर घटना पर हेमंत कर रहे राजनीति, झारखंड की बेटियों की चित्कार क्यों नहीं सुनाई देती : रघुवर

 
Ranchi : मणिपुर की घटना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है. इसपर पूर्व सीएम रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को घेरा है. उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने में हेमंत को शर्म आनी चाहिए. जब झारखंड में रुबिका पहाड़िन की दिलदार ने टुकड़े-टुकड़े कर दिये, अंकिता को शाहरुख ने जिंदा जला दिया, दुमका में आदिवासी बच्ची का रेप और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया, साहिबगंज में घर से उठाकर आदिवासी बच्ची से रेप किया गया, आश्रम में साध्वी से रेप हुआ और  गुमला-रांची नाबालिक बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाएं हुईं. इन सब पर मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे रहे. मणिपुर की घटना से इतनी ही पीड़ा है, तो अपने पत्र में कम से कम पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के बेगूसराय की घटना का जिक्र भी कर लेते. क्या हेमंत इन घटनाओं का समर्थन करते हैं. झारखंड की बेटियों की चित्कार हेमंत सोरेन को सुनाई क्यों नहीं देती है. मणिपुर जैसे गंभीर और संजीदा मुद्दे पर राजनीति करने से पहले उन्हें कुछ शर्म करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/joint-general-secretary-of-hatia-union-met-heavy-industries-minister-demanded-to-save-hec/">भारी

उद्योग मंत्री से मिले हटिया यूनियन के संयुक्त महामंत्री, HEC बचाने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही