Search

 
 
 

हेमंत निर्दोष, फंसाने की हुई साजिश, चुनावों में जनता देगी जवाब- झामुमो

 
Ranchi: हेमंत सोरेन मामले को लेकर झामुमो को उपवास 26वें दिन भी जारी रहा. मोरहाबादी के बापू वाटिक के समक्ष सोमवार को सरायकेला-खरसांवा जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के की अध्यक्षता में उपवास हुआ. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनके परिवार का झारखंड के लिए जो योगदान रहा है, उसे कोई भूल नहीं सकता. इस कारण वो सभी के दिल में बसते हैं. हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर फंसाने का काम किया है. इसका जवाब लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता बीजेपी को देगी.

जल्द रिहा नहीं हुए हेमंत तो उग्र आंदोलन- आलम

झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा झूठे और निराधार केस बनाकर हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किया जा रहा है. जिसके विरोध मे लोगों मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है. अगर हेमंत सोरेन को जल्द रिहा नहीं किया गया तो जनता उग्र आंदोलन के लिए भी विवश होगी. इस मौके पर नंदकिशोर मेहता, पप्पू वर्मा, गुरुचरण मुखी, सुशीला एक्का, डॉ हेमलाल मेहता, रामशरण तिर्की, अंतू तिर्की, मनोहर कर्मकार, रांची जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, कलाम आजाद, बीरु साहू, अश्विनी शर्मा, सरायकेला नगर अध्यक्ष बड़ा बाबू सिंह देव, संजय दास, राजेश लाहा, आफताब आलम, अरविंद सिंह देवल, तालकेश्वर महतो, संजय राय, बबलू राम, घनश्याम मंडल, आदिल इमाम, कैथरिना तिर्की, डोनाल मंडल, रॉकी कालिंदी, मंगला प्रधान, सालो देवी, राधा हेंब्रम, अंशू लकड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही