Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिसे हमारी सरकार का पाप कहते थे, आज उसी का श्रेय ले रहे हेमंत : रघुवर

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले 3469 हाई स्कूल शिक्षकों को बधाई देते हुए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है. साथ ही हेमंत सरकार पर हमला भी बोला है. कहा जिन नियुक्तियों को ये रघुवर सरकार का पाप कहते थे, आज उन्हीं नियुक्तियों का श्रेय लेने के लिए अखबारों में विज्ञापन छपवाना पड़ रहा है. वे हेमंत सोरेन को बताना चाहते हैं कि नियुक्तियां पाप नहीं बल्कि पुण्य का कार्य होता है. आज जब हेमंत सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आगे मजबूर होकर हाईस्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटना पड़ा है, तो जनता को ये जानने का हक है कि इन नियुक्तियों को रोकने के लिए हेमंत सरकार ने क्या-क्या प्रपंच किये हैं.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद टालमटोल करती रही सरकार

रघुवर दास ने कहा कि हाईस्कूल के 17,786 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया उनकी सरकार ने 2016 में शुरू की थी. हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका था. इसी बीच मामला कोर्ट में चले जाने से बाकी प्रक्रिया लंबित हो गयी. हेमंत सरकार ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले नियुक्तियों को ठंडे बस्ते में डालने का काम किया. पिछली सरकार में शुरू की गयी नियुक्तियों से संबंधित सभी विज्ञापनों को ही वापस लेने का आदेश दिया था. सरकार आखिरी समय तक नियुक्ति नहीं करना चाहती थी, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद टालमटोल करती रही. युवा अभ्यर्थियों ने हेमंत सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका तक दायर की. तब जाकर नियुक्ति मिलना संभव हो पाया. इसे भी पढ़ें – 1972">https://lagatar.in/circuit-bench-of-high-court-was-started-in-doranda-in-1972-friday-was-the-last-working-day-in-the-old-building/">1972

में डोरंडा में शुरू हुई थी हाईकोर्ट की सर्किट बेंच, शुक्रवार को हुआ पुराने भवन में अंतिम कार्यदिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही