Search

 
 
 

हेमंत जी ने जेल जाना स्वीकार किया, पर समझौता नहीं कियाः कल्पना सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया.
 

Ghatsila : झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया.

 

भावनात्मक संबोधन में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के हक के लिए संघर्ष किया, इसी कारण उन्हें जेल जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने समझौता नहीं किया.

 

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना, किशोरी समृद्धि योजना और अबुआ आवास योजना जैसी योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचाया. कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत जी के रगों में लिखा है, लड़ जाएंगे, मर जाएंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं. उन्होंने जनता से 11 नवंबर को भारी संख्या में मतदान कर सोमेश सोरेन को विजयी बनाने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही