Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारूति की मौत के लिए हेमंत सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार- दीपक प्रकाश

Ranchi: शादी से इनकार करने पर जरमुंडी की बेटी मारूती को उसके प्रेमी ने जलाकर मार डाला. इस घटना की भाजपा ने कड़ी निंदा की है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि दुमका में अंकिता सिंह की हत्या के बाद एक बार फिर पेट्रोल कांड दोहराया गया है, जिसकी जिम्मेदार सीधे तौर पर झारखंड की हेमंत सरकार है. अपराधियों और नूर मुस्तफा जैसे अधिकारियों को संरक्षण देकर सरकार अपराधियों को इस प्रकार के घिनौना काम करने के लिए बढ़ावा दे रही है. झारखंड में चारों ओर जंगलराज कायम हो चुका है और राज्य सरकार जनता के आंख में धूल झोंक रही है. इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-69-tribal-girls-selected-in-tata-electronics-limited-left-for-tamil-nadu/">जमशेदपुर

: 69 जनजातीय युवतियों का टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  में हुआ चयन, तमिलनाडू के लिए हुईं रवाना.

पुलिस को देना होगा कई सवालों का जवाब- बाबूलाल 

वहीं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुमका की अंकिता की तरह पेट्रोल डाल जला दी गई जरमुंडी की पीड़िता मारूती कुमारी भी जिंदगी की जंग हार गई. ना जाने इस राज्य में कितनी बेटियां ध्वस्त हो चुके कानून व्यवस्था की कीमत जान गंवाकर चुकाएगी. कातिल को कड़ी सजा दिलाने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इस घटना के लिए उन्होंने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस को इन सवालों का जवाब देना होगा. आखिर किसके संरक्षण में सत्ताधारी सोरेन परिवार की राजनैतिक कर्मभूमि दुमका-संतालपरगना में अपराधी-पुलिस दोनों बेलगाम हुए हैं. इसे भी पढ़ें –झामुमो">https://lagatar.in/jmms-eyes-are-now-on-2024-hemant-said-benefit-of-schemes-to-the-needy/">झामुमो

की नजर अब 2024 पर, बोले हेमंत- ‘जरूरतमंदों को मिले योजनाओं का लाभ’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही