Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड की खनिज संपदा को लूटने और लुटवाने का कार्य कर रही हेमंत सरकार : प्रदीप सिन्हा

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  प्रदेश में खनिज संपदा की भारी लूट का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में खनिज संपदा की लूट मची है. सरकार के इशारे पर लूट हो रही है. मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार पद का दुरुपयोग कर रहे हैं. अपने रसूख का लाभ लेते हुए माइनिंग लीज का आवंटन अपने नाम करवाया है. साहेबगंज के मिर्जा चौकी में लीज एग्रीमेंट करवाया, जिसका महज कुछ ही दिनों में कागजी कार्रवाई पूरी की गयी. एनओसी जारी कर दिया गया, जिसका मेमो नंबर 375, 11/2019 है. प्रदूषण, माइनिंग प्लान आदि सब के सब देखते ही देखते अप्रूव कर दिया गया.

प्रेस सलाहकार को तत्काल पद से हटाया जाये

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर लूट हो रही है. भाजपा मांग करती है कि प्रेस सलाहकार को तत्काल पद से हटाया जाये. उन्होंने कहा कि इस मामले को भाजपा के साथ ही सत्तारुढ़ दल के विधायक सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम आदि भी सवाल उठा रहे हैं. इस पर सरकार मौन साधे बैठी है. सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए .

लूट की भागीदार में कांग्रेस और आरजेडी भी

प्रदीप सिन्हा ने कहा कि इसी प्रकार से पंकज मिश्रा व एक खास गुट कोयला, बालू की लूट व तस्करी में शामिल हैं. इन सबको मुख्यमंत्री की मौन स्वीकृति मिली हुई है. उन्होंने कहा  कि कांग्रेस और आरजेडी की ख़ामोशी से स्पष्ट है कि इस लूट की भागीदार वे लोग भी हैं. उन्होंने कहा कि सरकार में थोड़ी भी नैतिकता है तो मामले की जांच का आदेश दे और मुख्यमंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो वे इस्तीफा देकर मामले की जांच करायें. जांच से सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. इसे भी पढ़ें – 48">https://lagatar.in/even-after-48-hours-the-officers-who-humiliated-the-mlas-in-raj-bhavan-were-neither-identified-nor-any-action-was-taken/">48

घंटे बाद भी राजभवन में विधायकों को अपमानित करने वाले अफसर न तो चिह्नित किये गये, न ही कोई कार्रवाई हुई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही