Search

हेमंत सरकार ने दो साल में 6272 युवाओं को स्वरोजगार के लिए दिये 105 करोड़ ऋण

  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में सरलीकरण का मिला लाभ
  • वर्ष 2023-24 में दो लाख युवाओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रोजगार सृजन योजना में किया गया सरलीकरण स्वरोजगार करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है. इसके लाभुक स्वरोजगार अपना कर खुद मालिक बनने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने में सहायक बन रहे हैं. विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत विगत दो वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में राज्य भर के 6272 युवाओं को स्वरोजगार के लिए राज्य सरकार ने 104.97 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया है. वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब दो लाख युवाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया है.

सबसे अधिक लाभुक पूर्वी सिंहभूम के

इस योजना के तहत सबसे अधिक लाभुक पूर्वी सिंहभूम के हैं. यहां के 940 युवाओं को योजना का लाभ मिला और उनके बीच स्वरोजगार के लिए 6.26 करोड़ की राशि दी हुई. दुमका के 657 युवाओं को योजना का लाभ मिला. स्वरोजगार के लिए इन्हें 11.66 करोड़ रुपये ऋण दिया गया. वहीं हजारीबाग में 567 युवाओं के बीच 7.31 करोड़ की राशि बतौर ऋण दी गयी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-akshaj-won-gold-in-international-karate-increased-the-countrys-honor/">झारखंड

के अक्शज ने इंटरनेशनल कराटे में जीता स्वर्ण, देश का बढ़ाया मान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//