Search

 
 
 

हेमंत सरकार ने महिलाओं को सम्मान दियाः बैद्यनाथ राम

 
Latehar: शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को सम्मान व युवाओं को रोजगार दिया है. सरकार ने समाज के हर तबके के लोगों के लिए काम किया है और अगली बार भी महागठबंधन की सरकार झारखंड में बनेगी. आज प्रदेश के लोगों के चेहरे में खुशी है. राम नामांकन करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजी करती थी, धरातल पर उनका कोई काम आज तक नहीं उतरा. उन्होंने प्रदेश के युवाओं को छलने का काम किया. लेकिन हेमत सोरेन की सरकार में आज प्रदेश मे युवाओं को नौकरियां दी जा रही है, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है. आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर सड़क, सिंचाई, शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाये पहुंच रही है. प्रदेश की जनता एक बार फिर हेमंत सोरेन का मुख्यमंऋी के रूप में देखना चाहती है. इससे पहले राम ने शहर के थाना चौक स्थित मनोकामना सिद्वि हनुमान मंदिर में माथा टेका और जीत की कामना की. इसके बाद राम बाजारटांड़ पहुंचे. यहां से एक विशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में बाहर से लोक कलाकारों ने शमा बांध दिया. जुलूस में हजारों की संख्या में महिला व पुरूषों ने भाग लिया. बालुमाथ, हेरहंज, बारियातू, चंदवा लातेहार प्रखंडो के हजारों समर्थकों ने भाग लिया. पूरा शहर झामुमो व गठबंधन दलों के झंडों से पट गया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद प्रसाद सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष समशुल होदा, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, संतोष अग्रवाल, रविंद्र प्रजापति, विशाल कुमार, मो इमरान, बारिश अंसारी, आंनद कुमार समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही