Search

 
 
 

सिर्फ रोना जानती है हेमंत सरकार, मोदी हैं झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध : दीपक प्रकाश

 
Ranchi: बीजेपी">https://en.wikipedia.org/wiki/Bharatiya_Janata_Party">बीजेपी

के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि हेमंत सरकार सिर्फ रोना जानती है, लेकिन मोदी सरकार झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने झारखंड में 21 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए पीए मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार झारखंड को रोड इंफ्रास्ट्रक्चर मामले में वेस्टर्न यूरोप और अमेरिका के स्तर की सड़क बनाने को तैयार है. इसे भी पढ़ें : 2">https://english.lagatar.in/announcements-schemes-solar-plant-to-be-set-up-on-1400-government-buildings-jreda-director-said-no-such-announcement/44982/">2

दिन की मैराथन बैठक में JMM ने बनाई मधुपुर उपचुनाव की फाइनल रणनीति

राज्य में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत

उन्होंने कहा कि 3,550 करोड़ की कुल लागत से 539 किमी कुल लंबाई की यह राजमार्ग परियोजनाएं राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ आवागमन और वस्तुओं की ढुलाई सुगम करेगी. इन परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण व वाइल्ड लाइफ पैसेज के साथ हरित राजमार्ग का निर्माण तीव्रगति, सुरक्षित यातायात, ग्राम कनेक्टिविटी के साथ आर्थिक विकास, समय, ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी, बड़े शहरों से कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

विकास को धरातल पर उतारने में हेमंत सरकार असफल

दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार झारखंड को राजमार्गों के क्षेत्र में भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल कराने के लिए कटिबद्ध है. केंद्र सरकार झारखंड को समृद्ध बनाने के लिए दोनों हाथ से देने को तैयार है, लेकिन हेमंत सरकार विकास कार्य को जमीन पर उतारने में अब तक असफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि 675 करोड़ का झारखंड के वार्षिक प्लान है वे पांच हजार करोड़ देने को तैयार हैं. हेमंत सरकार इसके लिए प्रपोजल बनाकर भेजे.

हेमंत सरकार ने जनता की आंखों में झोंका धूल

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य किया है. इस सरकार में विकास कार्य का रोडमैप अब तक नहीं बना है. कांग्रेस झामुमो की नीति और नीयत में खोट होने के कारण विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है. राज्य की जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि सड़क का शिलान्यास और लोकार्पण प्रगति का हाइवे साबित होगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही