Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीएसी को दंतविहीन बनाने की कोशिश कर रही हेमंत सरकार : अर्जुन मुंडा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि हेमंत सरकार टीएसी को दंतविहीन बनाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी एसटी मोर्चा की ओर से आयोजित उलगुलान समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने शोषण के खिलाफ अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया. इस देश में साढ़े दस करोड़ से ज्यादा जनजाति समुदाय के लोग हैं, 9वें शेड्यूल में उनके अधिकार को सुरक्षित रखा गया है. धारा 242 में राष्ट्रपति को उत्तरदायी बनाया गया है. साथ ही ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी को भी विशेष अधिकार दिए गए हैं. राज्य के आदिवासी समाज के लोगों को समझना होगा कि हेमंत सरकार हमारे हक किस तरह से मार रही है. टीएसी को दंतविहीन बनाने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे में जनजाति मोर्चा की जिम्मेवारी बढ़ गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/arjun1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" />

इसे भी पढ़ें - कोविशिल्ड">https://lagatar.in/changes-in-the-rules-of-covishild-vaccine-now-you-can-take-second-dose-in-28-days-only/85611/">कोविशिल्ड

वैक्सीन लेने के नियम में परिवर्तन, अब 28 दिन में ही ले सकेंगे दूसरी डोज

जनजातीय विकास के लिए 36000 आदर्श ग्राम बनेंगे- मुंडा

अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय विकास के लिए केंद्र सरकार 36 हजार आदर्श ग्राम और प्रत्येक प्रखंड में एकलव्य विद्यालय शुरू करेगी. वहीं मंत्रालय ने 36000 गांव को आदर्श ग्राम बनाने की योजना बनाई है. इसमें 5 सालों में आधारभूत संरचना, रोजगार का बढ़ावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की पूर्ण व्यवस्था, नेटवर्क व्यवस्था समेत 55 व्यवस्था सुनिश्चित करेगा. प्रत्येक वर्ष 7000 गांव आदर्श ग्राम बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/outrage-potter-society-over-death-girl-palamu-demand-action/85574/">पलामू

में युवती की मौत पर कुम्हार समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

हेमंत सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर जुल्म हुआ- दीपक प्रकाश 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बिरसा मुंडा ने देश और समाज के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी. मात्र 25 साल की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेने का काम किया, लेकिन झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ देश के इतिहासकारों ने न्याय नहीं किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर हमले हो रहे हैं. आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. वहीं हेमंत सरकार मौन धारण किये हुए हैं. हेमंत सरकार सरना समाज को तोड़ने का काम कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही