Garhwa : रंका प्रखंड मुख्यालय के खरडीहा पंचायत मुख्यालय से तेनुडीह सड़क निर्माण को स्वीकृति मिलने से प्रखंड के लोगों में खुशी का माहौल. लोग सूबे के मंत्री मिथिलेश ठाकुर को धन्यवाद दे रहे हैं. यह कहना है झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता का. उन्होंने बतया कि खरडीहा पंचायत मुख्यालय से तेनुडीह तक सड़क निर्माण 6 करोड़ 60 लाख ₹15 हजार 500 की लागत से किया जाएगा. इस सड़क के बन जाने से बैरदामर चैनपुर प्रखंड के करसो के महुआदामर, केल्हार गढ़वा प्रखंड के बानूटिकर झझवा , करसो गांव के लोगों को गढ़वा जाने में 12 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी. वहीं पर पलामू मुख्यालय जाने के लिए भानुटिकर, ओबरा नावाडीह सहित अन्य गांव के लोगों के लिए यह रास्ता आसान हो जाएगा. साथ ही साथ जंगली क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बहाल होने से इन क्षेत्रों का विकास भी होगा. इसे भी पढ़ें : ‘लिफाफा’">https://lagatar.in/governor-ramesh-bais-left-without-opening-secret-of-lifafa/">‘लिफाफा’
का ‘राज’ खोले बिना चले गए राज्यपाल रमेश बैस आशीष ने बताया कि सूबे के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने एक दशक से अधूरे पड़े सड़क को जीवनदान देखकर यहां के लोगों की चीर परिचित मांगों को पूरा कराने का काम किया है. इसमें वर्तमान मुखिया नेहा कुमारी तथा उनके पति पप्पू कुमार यादव की भी अहम भूमिका बताई जा रही है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव का कहना है, कि यह सड़क विगत 12 वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया था. प्रतिनिधि होने के नाते इस बात को हमने मंत्री के पास रखा था और उन्होंने हमें आश्वस्त किया था कि इस मार्ग को दुरुस्त कर लिया जाएगा. अब जब इसकी स्वीकृति मिल चुकी है, तो लोगों में खुशी का माहौल है. बुधन यादव, मुकेश कुमार तिवारी, पंचायत अध्यक्ष जोगेंदर यादव, विकास यादव, गंगाजली देवी, मकबूल अंसारी, बीडीसी नौशाद अंसारी, संतोष यादव, शिवचंद यादव, रहमुद्दीन अंसारी, रामप्रवेश कोरवा सहित अन्य लोगों ने मंत्री को बधाई दी है. बता दें कि 2019 में इस मार्ग का कालीकरण कराया गया था. इस सड़क में दो छोटे-छोटे पुल का भी निर्माण हुआ था, परंतु अत्यधिक बारिश होने की वजह से पुल का पाइप बह गया था. जिसके बाद लगातार यहां के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता पप्पू यादव, दीपक कुमार सोनी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सूबे के मंत्री के पास इस समस्या को रखा था. मंत्री ने इन लोगों को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही इस मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा और क्षेत्र में हो रही लोगों की परेशानी को दूर किया जाएगा. वहीं झामुमो नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार लोगों के हित में काम कर रही है. 3 साल का कार्यकाल पूरे 30 साल पर भारी है. इसे भी पढ़ें : कृषि">https://lagatar.in/agriculture-bill-controversy-does-not-seem-to-stop-agitation-intensifies-in-the-entire-state-demonstrations-by-wearing-black-badges/">कृषि
बिल का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा, पूरे राज्य में आंदोलन तेज, काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन [wpse_comments_template]
हेमंत सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरे 30 साल पर भारी : आशीष कुमार गुप्ता

Leave a Comment