Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे. यहां दामोदर नदी स्थित जाड़ बाहा तुपुनाई घाट पर संथाली रीति-रिवाज के अनुसार अस्थि विसर्जन की रस्में पूरी की.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार के साथ उनके परिवार के दूसरे लोग भी थे. सभी ने पारंपरिक संथाली विधि-विधान के तहत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया. अस्थि विसर्जन से जुड़ी रस्में घाट प्रगणक जगेश्वर सोरेन, प्राणिक वीरेंद्र मुर्मू, संरक्षक महावीर मुर्मू, कमल सोरेन और महेश मुर्मू की देखरेख में संपन्न कराया गया.
इस दौरान संथाली परंपरा के अनुसार निर्धारित विधि-विधान का पालन किया गया. मां रूपी सोरेन के निधन के बाद परिवार की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम धार्मिक रस्में पूरी की गईं.