Search

 
 
 

हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट से मांगी तीन दिनों की प्रोविजनल बेल

 
Ranchi: लैंड स्कैम के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. शनिवार को PMLA कोर्ट ने इन्हें प्रोविजनल बेल देने से इनकार कर दिया था. जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई है. हेमंत सोरेन ने अपील में हाईकोर्ट से तीन दिनों की प्रोविजनल बेल मांगी है. याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि उन्हें अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाये. बता दें कि शनिवार की सुबह झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन (गुरुजी) के बड़े भाई राजा राम सोरेन का निधन हुआ था. उम्र के आखिरी पड़ाव पर बीमारी से लड़ते हुए उनकी मृत्यु हो गई थी. राजाराम सोरेन रांची में ही रहते थे. इसे भी पढ़ें- बुंडू">https://lagatar.in/arjun-munda-misappropriated-1400-acres-land-munda-khudkatti-in-bundu-supriyo/">बुंडू

में मुंडा खुदकट्टी की 1400 एकड़ जमीन की अर्जुन मुंडा ने की हेराफेरी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही