Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन का एक्स पर पोस्ट, कहा-कल PM झारखंड आ रहे, हमारा हक 1.36 लाख करोड़ लौटाएं

Ranchi :   मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-adjourned-indefinitely-cm-announces-will-give-ex-gratia-and-compassionate-jobs-to-agniveer-calls-opposition-land-looters/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन
ने मंगलवार की सुबह 10.30 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा जारी पोस्टर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झारखंड का 1.36">https://lagatar.in/cm-hemant-wrote-a-letter-to-pm-modi-demanding-release-of-rs-1-36-lakh-crore-dues/">1.36

लाख करोड़
बकाया राशि लौटाने की मांग की है. उन्होंने लिखा कि कल (दो अक्टूबर) को जब प्रधानमंत्री झारखंड में होंगे, तो हमारा हक हमें लौटायेंगे. इसका मुझे पूर्व विश्वास है. हेमंत सोरेन ने आगे लिखा है कि यह हक समस्त झारखंडियों का है. यह हमारे मेहनत और हमारे जमीन का पैसा है. इसे मांगने के कारण ही मुझे बिना किसी कारण के जेल में डाला गया. https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1840979804163584010

 

जेएमएम ने विज्ञापन जारी कर बकाया राशि को लेकर उठाये हैं सवाल

उल्लेखनीय है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को एक विज्ञापन जारी किया है. विज्ञापन रांची से प्रकाशित तमाम अखबारों">https://epaper.shubhamsandesh.com/view/2557/शुभम-सन्देश-रांची-एडिशन-01-10-24/5">अखबारों

में है. इसमें झामुमो ने सवाल उठाया है कि झारखंड का जो 1.36 लाख करोड़ केंद्र सरकार पर बकाया है, वह कब मिलेगा?

बुधवार को झारखंड के हजारीबाग आयेंगे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र">https://lagatar.in/pm-modis-mann-ki-baat-is-the-voice-of-the-people-sanjay-kumar-jaiswal/">नरेंद्र

मोदी
बुधवार को झारखंड दौरे पर आयेंगे. यहां वे हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर से 33 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. साथ ही जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद वह हजारीबाग के मटवारी मैदान में झारखंड भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन रैली को संबोधित करेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही