Search

 
 
 

हेमंत सोरेन को अपने नेता-विधायकों और मंत्रियों पर भरोसा नहीं : शिवराज

 
Ranchi: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन को सोरेन परिवार के अलावा अपने नेताओं, विधायकों और मंत्रियों पर भी भरोसा नहीं है. चंपाई सोरेन झामुमो के वरिष्ठतम नेता हैं, वे झामुमो के संस्थापक सदस्य भी हैं. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अपनी ही पार्टी के इतने बड़े नेता को साजिश के तहत मुख्यमंत्री पद से हटाना और झटपट स्वयं सीएम की कुर्सी पर बैठ जाना, ये आदिवासी समुदाय के एक बड़े नेता का घोर अपमान है. पूरे आदिवासी समाज के साथ दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार है. इसे भी पढ़ें -हिमंता">https://lagatar.in/himanta-biswa-sarmas-claim-champai-was-being-spied-on-delhi-police-said-nothing-suspicious-was-found/">हिमंता

बिस्वा सरमा का दावा, चंपाई की जासूसी हो रही थी…दिल्ली पुलिस ने कहा, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

आश्चर्य हो रहा कि आप अपने मंत्री की करवा रहे जासूसी

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1828722340106043802

शिवराज ने आगे लिखा है कि, यह जानकर तो और भी आश्चर्य हो रहा है कि हेमंत सोरेन अपने मंत्री और नेता की जासूसी करवा रहे हैं. एक डरा हुआ मुख्यमंत्री और कर भी क्या सकता है? झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और मंत्रीगण भी सावधान रहें और अपने अगल-बगल ध्यान रखें, क्या पता आपकी सरकार ही आपकी जासूसी कर रही हो. हेमंत सोरेन की सच्चाई अब झारखंड की जनता के सामने आ चुकी है. इसे भी पढ़ें -Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-hemant-soren-government-just-cheated-people-by-lying-sudesh-mahato/">Goilkera

: हेमंत सोरेन सरकार ने लोगों को झूठ बोलकर सिर्फ ठगा – सुदेश महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही