Search

हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधान सभा परिसर से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन सभी एलईडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा.

राज्य के सभी जिलों में उपायुक्तों ने प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया

झारखंड विधान सभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किये जाने के बाद रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला सहित राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों ने अपने-अपने जिलों में  मंईयां सम्मान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आज एलईडी वाहनों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आज से पूरे राज्य में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरुआत हो गयी.

कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस अवसर पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग बेबी देवी, विधायक सविता महतो, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र की बहनों को हर माह 1000 रुपये की सम्मान राशि

https://lagatar.in/hemant-soren-flagged-off-the-promotional-vehicle-of-jharkhand-chief-minister-mainiyan-samman-yojana/untitled-28-6/"

rel="attachment wp-att-926604">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-28.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जान लें कि झारखंड में 21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र की बहनों को हर माह  1000  रुपये की सम्मान राशि  मुख्यमंत्री ने देने की घोषणा की है.  झारखंड की महिलाओं के बैंक खाते में हर माह की 15 तारीख तक 1000  रुपये डाले जायेंगे.  इसका फॉर्म आंगनबाड़ी सेविका सहायिका द्वारा घर-घर जाकर निशुल्क दिया जायेगा, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष कैंप लगवा कर आवेदन लिये जायेंगे. शहरी क्षेत्र में संबंधित जिला चयनित केंद्र में आयोजित विशेष कैंप में भी महिलाएं  आवेदन जमा कर सकती हैं. महिलाएं  झारखंड की निवासी हो.  उसकी उम्र  21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम हो. उनका  आधार कार्ड जुड़ा बैंक खाता होना चाहिए.  मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड के साथ  झारखंड सरकार से राशन कार्ड धारी परिवार होना अनिवार्य है.  इसी आधार पर  योजना का लाभ मिल सकता है

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp