Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में अब सोमवार को होगी सुनवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में आज शुक्रवार को पूर्व सीएम और बरहेट के विधायक हेमंत सोरेन की याचिका पर आंशिक  सुनवाई हुई. जिसके बाद न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने सुनवाई की अगली तारीख 26 फरवरी सोमवार को निर्धारित कर दी.  बता दें कि रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने कल गुरुवार को हेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद हेमंत सोरेन ने रांची PMLA कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अधिवक्ता पियूष चित्रेश और श्रेय मिश्रा ने बहस की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही