Search

 
 
 

हेमंत सोरेन ने खुद राजभवन आकर सौंपा था इस्तीफा : राज्यपाल

 

इस पूरे प्रकरण में राजभवन की कोई भूमिका नहीं

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पहली बार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की इस्तीफे पर अपनी बात रखी. उन्होंने राजभवन में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 31 जनवरी को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के साथ जितने लोग आए थे वे सभी जानते हैं कि हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को राजभवन आकर खुद इस्तीफा सौंपा था. मैनें इस्तीफा देने को नहीं कहा था. इस पूरे प्रकरण में राजभवन की कोई भूमिका नहीं है. राज्यपाल ने कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया था. इस बात का जिक्र खुद हेमंत सोरेन ने अपने इस्तीफे में किया है. जिसमें बताया कि उन्हें ईडी ने हिरासत में ले लिया है इसलिए मैं इस्तीफा देना चाहता हूं. मैनें कहा तो ठीक है मैं मानने को तैयार हूं. इसके बाद मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया. राजभवन पर लग रहे आरोपों पर कहा कि राजभवन क्यों और कहां शामिल है. क्या राजभवन कदाचार में शामिल है. यह तो हेमंत सोरेन के बाहर आने के बाद ही साबित हो पाएगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-black-game-of-red-sand-ban-imposed-mafia-selling-at-five-times-higher-price/">हजारीबाग

: लाल बालू का काला खेल : लगी है रोक, पांच गुनी अधिक कीमत पर बेच रहे माफिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही