Search

 
 
 

दिल्ली में हेमंत, राहुल को मिला दम, बोले-'चुनाव आयोग तो सिर्फ मोहरा है, रिमोट किसी और के पास'

हेमंत सोरेन ने साफ लहजे में कहा कि चुनाव आयोग तो केवल मोहरा है. इसको चलाने वाले तो कोई और हैं. जो जो लोग इसमें शामिल हैं, वो सभी नपेंगे.
 

Lagatar Desk- दिल्ली में रविवार, । नवंबर को इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली को लेकर राजनीतिक गहमागहमी बढ़ने लगी है. रैली में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के अध्यक्ष हेमंत सोरेन शुक्रवार की शाम ही दिल्ली पहुंचे हैं. 31 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित जन महाभियोग (मॉक पार्लियामेंट) में उन्होंने हिस्सा लिया. यहां उन्हें राहुल गांधी ने अगली कतार में और अपने बगल में बिठाया. इस आयोजन में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. 

 


हेमंत सोरेन ने साफ लहजे में कहा कि चुनाव आयोग तो केवल मोहरा है. इसको चलाने वाले तो कोई और हैं. जो जो लोग इसमें शामिल हैं, वो सभी नपेंगे. हेमंत सोरेन ने कहा है कि INDIA गठबंधन के कार्यक्रम में शामिल हुआ. इस दौरान विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने एसआइआर के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों तथा मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया है.  

 

उन्होंने कहा, “जहां तक बात एसआइआऱ के झारखंड में प्रभाव का है, तो हमारे यहां भी इसका प्रभाव है. हम लोगों ने भी कई चोरों को पकड़ा है. एसआइआऱ पर हमारी कड़ी नजर है. हम इसको लेकर काफी सजग हैं. जब जगह-जगह पर एसआईआर को लेकर अपनी-अपनी तरह की समस्या है. सभी को इससे समस्या है, इसलिए हमलोग इकट्ठे हुए हैं.”

 

मॉक पार्लियामेंट में जेएमएम से राज्यसभा की सांसद महुआ माजी भी शामिल हुईं. वे चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के कार्यक्रमों में पहले भी शिरकत करती रही हैं.  उधर झारखंड कांग्रेस से सभी प्रमुख नेता, मंत्री, विधायक इस रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं.  

 

रामलीला मैदान तक मार्च


रविवार की रैली से पहले दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च भी प्रस्तावित है. कांग्रेस ने पहले ही दावा किया है कि यह देश में अब तक की सबसे बड़े रैली में से एक होगी. इस रैली के जरिए विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग उठा रहे हैं.

 

विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में अनियमितताओं के जरिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है. रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के 21 दलों के नेताओं के शामिल होने जा रहे हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही