Search

हेमंत सोरेन हैं कमाल के जादूगर, 5 साल में बढ़ गई सात साल उम्रः शिवराज सिंह

Ranchi: केंद्रीय मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को हुसैनाबाद और विशुनपुर चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जेएमएम ने झारखंड की धरती को तबाह और बर्बाद कर दिया है. झारखंड को संवारने का काम अब भाजपा की सरकार ही करेगी. झारखंड के मुख्यमंत्री बहुत अजब गजब हैं, वो कमाल के जादूगर हैं, उन्होंने 2019 में उम्र बताई थी 42 साल, अब 2024 में 5 साल हुए तो 5 साल के हिसाब से उम्र होती है 47 साल, लेकिन हेमंत सोरेन की गति देखिए कि, 5 साल के बजाए उनकी उम्र 7 साल बढ़ गई. अब कह रहे हैं कि, 49 साल के हो गए. सोरेन सरकार मनरेगा और जल जीवन मिशन का तक पैसा डकार गई. जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी कभी झारखंड की जनता का भला नहीं कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/india-alliance-submitted-memorandum-to-ceo/">रांची:

हिमंता के हेट स्पीच के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने CEO को सौंपा ज्ञापन

भाईदूज पर किसके माथे पर तिलक लगाएंगी बहनें

आज भाई दूज है, मैं देशभर की बहनों को झारखंड की बहनों को और मध्यप्रदेश की बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन कई बहनें झारखंड की ऐसी हैं जो अपने भाईयों के माथे पर भाई दूज का तिलक नहीं लगा पाएंगी, क्योंकि रोजगार और उत्पाद सिपाही की भर्ती के नाम पर जेएमएम और इंडी गठबंधन की सरकार ने उनको ऐसा दौड़ाया कि, वो जिंदगी की जंग हार गए. ऐसी अव्यवस्थाएं, अमानवियता कभी देखी नहीं गई. 19 नौजवान जिनकी मां घर पर इंतजार कर रही थी कि, बेटा सिपाही की वर्दी पहनकर लौटेगा, लेकिन बच्चे कफन ओढ़कर घर लौटे और उनकी बहनें आज भी अपने भाई का इंतजार कर रही है.

पेपर लीक करने वाले जाएंगे जेल

सोरेन सरकार ने झारखंड के युवा नौजवानों के भविष्य से साथ खिलवाड़ किया है. भाजपा की सरकार बनते ही पेपर लीक मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा. भाजपा की सरकार युवाओं को पूरा न्याय देगी. सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार खाली पदों को भरने का प्रस्ताव स्वीकृत किया जाएगा सरकार बनते ही हर महीने की 11 तारीख को बहनों के खाते में 2100 रूपए की राशि दी जाएगी. किसी भी बहन के आंखों में आंसू नहीं रहने देंगे.

माटी, रोटी, बेटी बचाना भाजपा का संकल्प

ये चुनाव केवल किसी सत्ता के स्वर्ण सिंहासन पर बैठने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव झारखंड की धरती को बचाने का चुनाव है. झारखंड में रोटी, माटी, बेटी सुरक्षित नहीं है, यहां सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही रोटी, माटी, बेटी को सुरक्षित करेगी, ये भाजपा का संकल्प है. इसे भी पढ़ें - रणवीर">https://lagatar.in/ranveer-and-deepika-shared-the-first-picture-of-their-daughter-and-also-revealed-her-name/">रणवीर

व दीपिका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, नाम भी बताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//