Search

 
 
 

बिचौलिए-दलालों को बचाने के लिए कोर्ट-कचहरी दौड़ रहे हैं हेमंत सोरेन : बाबूलाल

 
  • बाबूलाल की सिमडेगा और तोरपा में हुई संकल्प सभा
  • कहा- इंडिया एलायंस परिवार और पैसे के लिए एकजुट हो रहे, मोदी जी देश के लिए एकजुट कर रहे
Ranchi/Torpa/Simdega : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सिमडेगा और खूंटी जिले में संकल्प सभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कड़े प्रहार किए. कहा कि अब समय निकट आ गया है. हेमंत सोरेन सरकार का धूमधाम से विदाई का संकल्प लें. लगभग चार वर्षों में हेमंत सरकार ने झारखंड को केवल भ्रष्टाचार,अपराध, खान- खनिज, बालू- पत्थर, जमीन, अनाज की लूट करवाया है. राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है. मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं. खान, खनिज, जमीन पत्थर, बालू और गरीबों का अनाज सब की लूट मची है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका परिवार गरीबों, आदिवासियों की जमीन नाम बदलकर कर लूट रहे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लुटेरों, बिचौलियों दलालों को बचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं. अगर वे बेदाग हैं, तो फिर ईडी की पूछताछ से भाग क्यों रहे. राज्य में अपराधियों की हिम्मत बढ़ गई है. जेल से मोबाइल पर धमकी दे रहे. बहन- बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है. पेट्रोल से जलाया जा रहा, टुकड़ों में काट दिया जा रहा. संजू प्रधान की हत्या की सरकार ने सीबीआई जांच नहीं कराकर उसकी लीपापोती की.

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं

मरांडी ने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए जनता को एकजुट होने की बात करते हैं, जबकि इंडिया एलायंस के लोग अपने परिवार की राजनीति को बचाने तथा भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एकजुट हो रहे. उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास भाजपा और एनडीए सरकार ही कर सकती है. उन्होंने वर्ष 2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें – [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही