Search

 
 
 

बस 5 दिन के मुख्यमंत्री है हेमंत सोरेनः शिवराज

 
Ranchi: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झारखंड के पांच विधानसभा क्षेत्रों में रोड-शो और जनसभाएं. इस दौरान चौहान ने कहा कि गठबंधन सरकार ने झारखंड जैसे सुंदर प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया है. पहले चरण में ही भाजपा दो तिहाई सीटें जीत रही है और दूसरे चरण में भी शानदार सफलता प्राप्त करेगी. हेमंत सोरेन ने अपने ही विधानसभा क्षेत्र बरहेट में कोई विकास कार्य नहीं किए. हेमंत सोरेन बस और पांच दिन के ही मुख्यमंत्री हैं.

राहुल गांधी पर कसा तंज

शिवराज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मैं मोहब्बत की दुकान चलाता हूं और मोहब्बत की दुकान की ये भाषा है कि भाजपा जहरीला सांप है, इसे मार देना चाहिए. ये तो नफरत की पराकाष्ठा है. नफरत से भरे लोग खुद देश में नफरत फैला रहे हैं. पहले इन्होंने धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया. अब जातियों में बांटकर फिर देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं. लेकिन भारत की जनता इस नफरत का करारा जवाब देगी. महाराष्ट्र और झारखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है और हम दोनों राज्यों में जीत का परचम लहराएंगे.

घुसपैठियों के घरों पर जेएमएम का झंडा

यहां जमीनों और संसाधनों पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है. इन्हे पहचानना बहुत जरूरी है. हम भारत के हर नागरिक का आदर करते हैं, लेकिन ये देश है, धर्मशाला नहीं है कि, बांग्लादेश से आने वाले यहां कहीं भी बस जाएं, हम ये नहीं होने देंगे. आज संथाल परगना के ये हालात है कि, वहां आदिवासी आबादी 40% से घटकर 28% बची है. अगर आज भी नहीं चेते तो पूरे झारखंड पर बांग्लादेशियों का कब्जा हो जाएगा. झारखंड में जेएमएम का झंडा कब्जे का लाइसेंस हो गया है.घुसपैठियों के घर पर जेएमएम का झण्डा लहरा रहा है. भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों को चिन्हित कर ट्रेनों में भरकर वापस बांग्लादेश भेज दिया जाएगा.

झारखंड में चारों ओर मची है लूट

प्रधानमंत्री ने यहां पाइपलाइन बिछाकर हर घर में नल से जल देने के लिए हजारों करोड़ रूपए भेजे थे, लेकिन सोरेन और उनके करीबी, जल जीवन मिशन का पैसा भी खा गए. किसी गांव और घर में नल नहीं लगे. ये लोग मनरेगा, प्राधानमंत्री आवास और गरीबों के राशन का तक पैसा डकार गए. बालू तो यहां बाल्टियों में रखकर किलो से बेची जा रही है. गरीबों को मकान बनाने के लिए बालू नहीं मिल रही है और जेएमएम वाले बालू बांग्लादेश तक पहुंचा रहे हैं. पिछले पांच सालों में जनता से किया गया एक वादा भी पूरा नहीं किया. यहां भोली-भाली जनता त्राही-त्राही कर रही है. जेएमएम-कांग्रेस के राज में झारखंड की जनता सुखी नहीं है. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही