Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान

-बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसी गीदडभभकी से डरने वाले नहीं हैं, हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे -भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा, जुल्म की पराकाष्ठा है -एक डरा हुआ मुख्यमंत्री लोकतंत्र की हत्या ही कर सकता है -हेमंत सोरेन से न सरकार संभल रही न पार्टी Ranchi: झारखंड के प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी है. भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है. यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है. एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ऐसा कर सकता है. वे गुरुवार को देर साम प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजिज प्रेस वार्ता में बोल रहे थे. चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन से ना झारखंड संभल रहा है ना पार्टी संभल रही है. चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसी गीदडभभकी से डरने वाले नहीं है. हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, हमारा कार्यकर्ता लड़ेगा. झारखंड की जनता को अहिंसतात्मक तरीके से न्याय दिलाकर कर रहेंगे. हेमंत सोरेन सरकार इस आंदोलन को कुचल नहीं सकती है.

हमें तो इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमंत क्या रोकेंगे

चौहान ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के इशारे पर जो लोग ऐसा कर रहे हैं अगर वे लोग अलोकतांत्रिक तरीके से उन्होंने आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो हमलोग लोकतंत्र का पालन करने वाले लोग हैं. हमें तो इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमंत क्या रोकेंगे. अधिकारियों को समझनी होगी कि यह दो महीने की सरकार है. डीजीपी को आदेश दे रहे हैं. एसपी को आदेश दे रहे हैं. भाजपा को रोको. कार्यकर्तायों को गिरफ्तार करो. बसे रोक रहे है। भाजपा रार्यकर्ताओं के जेल भेजेंगे. भाजपा डरने वाली नही है.

बसों को जब्त कर लिया

दुमका जिला में मुफस्सिल थाना में रांची जाने से मना कर दो बसें जब्त की गई. जामताड़ा नगर स्टैंड चाप बसें जब्त कर रांची जाने से मना किया गया. बस मालिकों को रांची न जाने की हिदायत दे कर धमकाया जा रहा है. जामताड़ा के फतेहपुर थानें में रांची के लिये बस में बैठ कर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को बस से उतार कर बस पुलिस ले कर चली गई. चौहान ने कहा कि 21 अगस्त की रात अनुराग गुप्ता, प्रभारी डीजीपी बैठक कर सभी जिला एसपी को निर्देश देतें हैं कि बसें रांची न आ पायें. इसकी पूरी कड़ाई से व्यवस्था बनायें.

शायरी कर चौहान ने कसा तंज

शिवराज सिंह अंत में शायरी कर हेमंत सोरेन पर तंद कसा, कहा कि मूर की एक किरण जुलमात पे भारी होगी रात तुम्हारी है तो सुबह हमारी होगी. प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-and-adg-met-cm-invited-to-attend-women-police-conference/">CM

से मिले DGP अनुराग गुप्ता व ADG, महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही