Jamshedpur: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पहुंचे. यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत आत्मा को नमन किया.
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने अर्जुन मुंडा और परिवार के अन्य सदस्यों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने का संबल दिया. साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति की प्रार्थना की.
मुख्यमंत्री के जमशेदपुर पहुंचने पर घोड़ाबांधा स्थित हेलीपैड पर स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.