Search

 
 
 

CM हेमंत सोरेन ने दुर्गा सोरेन की जयंती पर किया नमन, बोले- उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणा देगा

Ranchi News: हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धाओं में थे. वे उनके बड़े भाई के साथ-साथ अभिभावक और मार्गदर्शक भी थे. उन्होंने झामुमो में दुर्गा सोरेन को पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड, झारखंडी पहचान और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष में लगा दिया.
 
हेमंच सोरेन

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो के दिवंगत नेता और अपने बड़े भाई दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि दी.

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धाओं में थे. वे उनके बड़े भाई के साथ-साथ अभिभावक और मार्गदर्शक भी थे. उन्होंने झामुमो में दुर्गा सोरेन को पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड, झारखंडी पहचान और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष में लगा दिया. उनका संघर्ष, विचार और हिम्मत हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे.

 

हेमंत सोरेन ने पोस्ट के अंत में लिखा, स्व. दुर्गा सोरेन अमर रहें. जय झारखंड.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही