Search

 
 
 

हेमंत सोरेन पहुंचे राजभवन, सरकार बनाने का दावा पेश किया

 
28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होगा शपथग्रहण 

Ranchi : इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को गठबंधन दल का नेता चुना गया. लगभग चार घंटे तक चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद हेमंत सोरेन सहित गठबंधन के घटक दलों के बड़े नेता राजभवन पहुंचे. हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया. हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को इंडिया ब्लॉक के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी. इससे पहले सीएम ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा. इसके बाद राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. ज्ञात हो कि इस बार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 56 सीटें हासिल हुई हैं. झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार, जबकि माले के खाते में 2 सीटें आई हैं.

यह भी पढ़ें : सुदेश">https://lagatar.in/nirmal-mahato-will-leave-mandu-seat-for-sudesh/">सुदेश

के लिए मांडू सीट छोड़ेंगे निर्मल महतो

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही