Search

 
 
 

झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

 
Ranchi/Delhi :  लैंड स्कैम के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शीर्ष अदालत में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन)  दाखिल की है. हेमंत सोरेन ने झारखंड हाइकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया गया था. झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया है. इस फैसले से हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है. हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को हाइकोर्ट में चुनौती दी थी. हेमंत सोरेन का कहना था कि उनके खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है वह मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं है. जिस जमीन की बात ईडी कह रहा है वह जमीन उनके नाम कभी रहा ही नहीं. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/alamgir-alam-is-the-new-face-of-corruption/">भ्रष्टाचार

का नया चेहरा आलमगीर आलम! 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही