Search

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले हर-हर महादेव

Ranchi : महाशिवरात्रि के मौके पर पहाड़ी मंदिर स्थित बाबा भोलेनाथ का मंदिर पहुंच कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा-अर्चना की. उन्होंने राज्य के लोगों व राज्य की उन्नति की लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की. हर-हर महादेव के नारे लगाये. उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे.
 
Uploaded Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हर वर्ष पहाड़ी मंदिर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. आज भी हजारों लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनके खुशहाल जीवन की कामना की. इससे पहले पहाड़ी मंदिर शिव बारात आयोजन महासमिति ने परंपरागत तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही