Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना बैठक में बोले हेमंत सोरेन- यह लड़ाई देश, संविधान और संघीय ढांचा बचाने की है

Advertisement
Advertisement
Patna : पटना में आयोजित गैर भाजपाई दलों की महा बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शामिल हुए. वे विलंब से बैठक में पहुंचे. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि यह लड़ाई देश, संविधान और संघीय ढ़ाचें को बचाने के लिए है. आज लोकतंत्र पर तेजी से प्रहार हो रहा है. देश के आम लोग, किसान, मजदूर, बेरोजगार व नौजवान के अंदर गुस्सा है. हम सभी ईमानदार सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और जीतेंगे. उन्होंने कहा कि इस देश में अनेकता में एकता की एक छवि रही है. जिसका लोहा आज से नहीं बल्कि सदियों से लोगों ने माना है. आज अलग-अलग विचारधारा के लोग यहां मिले हैं. कई चीजों को ध्यान में रखते हुए, आज की वर्तमान परिस्थिति व आम लोगों की सहूलियत के हिसाब से चीजों को स्थापित किया गया. हम सब आज यहां सीएम नीतीश कुमार की मेहनत से एकजुट हुए हैं. इसके लिए उन्होंने नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया.
इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/civil-court-lawyers-practicing-in-the-high-court-will-also-get-a-place-to-sit-soon/">हाईकोर्ट

में प्रैक्टिस करने वाले सिविल कोर्ट के वकीलों को भी जल्द मिलेगी बैठने की जगह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही