Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा इतना जोर से लगाईये कि आवाज होटवार की सलाखों को पार कर हेमंत के कानों तक पहुंचे : कल्पना सोरेन

Advertisement
Advertisement
  • बरहेट में कल्पना सोरेन ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- लड़ेंगे, जीतेंगे, झारखंड झुकेगा नहीं 
  • आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, आपका बेटा हेमंत आपके साथ है : कल्पना सोरेन
Sahibganj : बरहेट प्रखंड स्थित नौगछिया मैदान में रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्म पत्नी कल्पना सोरेन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने सभा की. इससे पहले नौगछिया मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कल्पना सोरेन और मंत्री हफीजुल हसन सड़क मार्ग से सिदो-कान्हू के जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचे और शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. माल्यार्पण के बाद वापस कार्यक्रम स्थल नौगछिया पहुंचकर सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुये कल्पना सोरेन ने कहा कि इस क्षेत्र में आदिवासियों ने कभी भी गुलामी बर्दाश्त नहीं की है. यहां से अंग्रेजों को मार भगाया है, ऐसे में उक्त बलिदानियों को कैसे भूल सकते हैं. जिस तरीके से झारखंड के पूर्वजों ने आजादी का सपना देखा था, जिस समय किसी ने भी अंग्रेजों के अत्याचार को खत्म करने के बारे में सोचा भी नहीं था, उस समय आदिवासियों ने अंग्रेजों से लोहा लिया था. आदिवासियों ने तकलीफ को झेलते हुए गुलामी के खिलाफ जंग छेड़ा था. जिसमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अहम भूमिका थी. कल्पना सोरेन ने कहा कि हमारे बाबा ने अपना गांव इसलिए छोड़ा था कि उस समय महाजनी प्रथा और अंग्रेजों का अत्याचार चरम सीमा पर था. ये उस दर्द की कहानी है जो शिबू सोरेन को दिशोम गुरु बनाया है. आज उसी गुरु ने झारखंड को एक नई पहचान दिलाई ताकि आदिवासी मूलवासी को एक पहचान मिल सके. आज हमलोग गर्व से बताते हैं कि झारखंडी हैं, ये आत्म सम्मान हमारे गुरुजी की देन है. और आगे का भी यही संकल्प है कि लड़ेंगे तब तक जब तक शरीर में एक बूंद खून रहेगा, लेकिन झुकेंगे नहीं. क्योंकि झारखंड झुकेगा नहीं. पिछले चार सालों में जनादेश के द्वारा चुनी गयी हेमंत सोरेन ने अबुआ राज अबुआ दिशोम का नारा लगाया था. सरकार ने इन चार सालों में लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया. हेमंत दादा ने विशेष रूप से महिला, बच्चे और बुजुर्गों के हित में काम किया. आगे कल्पना ने कहा कि अगर एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार समाज शिक्षित होगा. इसलिए महिलाओं को आगे लाएं.

‘आपका बेटा हेमंत आपके साथ है’

आगे कल्पना सोरेन ने कहा कि आप लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आपका लाल आपका बेटा हेमंत सोरेन आपके साथ है, क्योंकि झारखंड का बेटा कभी झुकता नहीं है. जिस तरह से हेमंत जी को अंदर डाला गया है, वो आज की साजिश नहीं है. 2019 से विपक्ष इसलिए पीछे पड़ी हुई थी क्योंकि हेमंत एक आदिवासी हैं. हेमंत बाबू दुमका और बरहेट दो जगह से चुनाव लड़े थे, लेकिन बरहेट से जो प्यार और स्नेह मिला वो प्यार कभी नहीं भूल पाया. आज हमलोग हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा इतना जोर से लगाएं कि आवाज होटवार जेल के सलाखों से पार होकर हेमंत सोरेन के कानों तक पहुंचे. ताकि उनको लगे कि बरहेट की जनता उन्हें कितना प्यार करती है. आज आपलोग इतना धूप में बैठकर मेरी बात सुन रहे हैं, इसी से पता चलता है कि आपलोग हेमंत सोरेन से कितना प्यार करते हैं. लड़ेंगे, जीतेंगे, झारखंड झुकेगा नहीं का नारा लगाकर अपनी वाणी को कल्पना ने विराम दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारेबाजी की. इसके बाद मंत्री हफीजुल हसन ने विभिन्न योजनाओं की परिसंपत्ति का वितरण किया. साथ ही कुल 31 करोड़ 10 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया.

हेमंत के सपने को साकार कर रहे चंपाई : विजय हांसदा

राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोगों की सरकार का चार साल पूर्ण हो गया. सबको पता है कि दो साल तो कोरोना में ही गुजर गये. बाकी दो सालों में हेमंत बाबू ने जो किया है, वो किसी सरकार ने नहीं किया. सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना और कई योजनाओं को लॉन्च किया, जो जनता के हित में है. विकास देखकर विपक्ष ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया, लेकिन आपलोगों के प्यार और स्नेह उन्हें लड़ने की हिम्मत दे रहा है. जिन योजनाओं का सपना हेमंत बाबू ने देखा है वो चंपई सोरेन धरातल पर ला रहे हैं.

भाजपा ने षड्यंत्र कर हेमंत को जेल में डाला : हफीजुल हसन

वहीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री  हफीजुल हसन ने कहा कि यह क्षेत्र युवा सम्राट हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है. बीजेपी ने षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया है. लेकिन ये वीर शहीद की धरती है. यहां की माटी में क्रांति है, यहां के युवाओं की नस में क्रांति है, इसलिए हेमंत सोरेन ने जेल का रास्ता अपनाया, लेकिन घुटने नहीं टेका. हमारे विभाग में हेमंत सोरेन ने 100 करोड़ का तोहफा दिया, जिससे विकास कर सकें. उस राशि से कब्रिस्तान घेराव, जाहेर थान घेराव, मासानी घेराव आदि का कार्य किया. इससे पहले कल्पना सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन, सांसद विजय हांसदा, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, जिला परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कू ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, भूमि उप समाहर्ता जयवर्धन कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य  उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-all-residents-of-sitamarhi/">UP

: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही