Search

 
 
 

हेमंत सोरेन को फंसाया गया, भाजपा को जनता सीखाएगी सबक : अभिषेक सिंह

 
मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से मिले झामुमो नेता अभिषेक सिंह, बहुमत साबित करने पर दी बधाई Palamu: झामुमो नेता अभिषेक सिंह ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण और सदन में बहुमत साबित करने को लेकर बधाई दी. झामुमो सरकार के पक्ष में 47 जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े. अभिषेक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन सहित पूरे महागठबंधन को बहुत बहुत बधाई. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण के कार्यों को झामुमो की सरकार लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगी. मुख्यमंत्री जी ने साफ कहा है, ``हक और अधिकार देने का सिलसिला जारी रहेगा और मुझे गर्व है कि मैं हेमंत पार्ट टू सरकार हूं.`` अभिषेक ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसी और राजभवन के सहयोग से झारखंड में राजनैतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की गई. हमारे नेता हेमन्त सोरेन को झूठे मुकदमे में फंसा कर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. दुर्भावना से ग्रस्त केंद्रीय सरकारी तंत्र को भेद कर हेमंत सोरेन बाहर निकले हैं. आज हर एक झारखंडवासियों के मन में गुस्सा है. जनता आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-pradesh-congresss-jumbojet-election-committee-announced/">झारखंड

प्रदेश कांग्रेस की जंबोजेट चुनाव कमेटी घोषित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही