Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक में सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे हेमंत सोरेन

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को बेंगलुरु जाएंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. संभवत: सीएम शनिवार को सुबह निकलेंगे. अभी शिड्यूल जारी नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री आलमगीर आलम भी शपथ ग्रहण समारोह में बेंगलुरु जा रहे हैं. कांग्रेस के सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार शनिवार दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. इसके लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी बुलावा भेजा गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक को भी बुलाया गया है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के शपथ ग्रहण समारोह में जाने की पुष्टि हो चुकी है. इसे भी पढ़ें – कोरोना">https://lagatar.in/cbi-ed-came-as-the-third-pandemic-after-corona-hemant-soren/">कोरोना

के बाद तीसरी महामारी के रूप में आयी सीबीआई-ईडी : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही