Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन गुरूवार को देंगे सौगात, पतरातू में पर्यटन विहार का करेंगे उद्घाटन

Ramgarh : पतरातू लेक रिजॉर्ट परिसर में पर्यटन विहार का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को करेंगे. मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, सांसद जयंत सिन्हा, स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग रहेंगे. इस बाबत अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि पतरातू में पर्यटन विहार के शुरू होने से पतरातू समेत पूरे प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इससे आने वाले दिनों में पतरातू का पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकास संभव होगा. विश्वस्तरीय सुविधाएं पतरातू में भी मौजूद रहेगी. विधायक ने दावा किया कि पतरातू का पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. उसी कड़ी में पर्यटन विहार का निर्माण हुआ है. आने वाले दिनों में पर्यटकों के लिए रोपवे समेत विभिन्न कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : पेड़">https://lagatar.in/police-van-collided-with-tree-four-soldiers-including-driver-injured/">पेड़

से टकराई पुलिस वैन, चालक समेत चार जवान घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही