Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन 28 को राज्य की जनता के लिए सीएम एयर एंबुलेस सेवा शुरू करेंगे

  • अब तक कई जरूरतमदों को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए राज्य से बाहर भेजा चुका है
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 अप्रैल को राज्य की जनता के लिए जरूरी बन चुकी सीएम एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे. अब तक इसके जरिए कई जरूरतमंदों को इलाज के लिए राज्य से बाहर भेजा जा चुका है. अब सरकार इसे आवश्यक सेवा के रूप में लेने का मन बना लिया है.

सरकार  इन्हें एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए भेज चुकी है बाहर

कोरोना संक्रमण काल में मुख्यमंत्री को जानकारी प्राप्त हुई कि रांची निवासी सृष्टि सिंह को लीवर के इलाज हेतु दिल्ली भेजना जरूरी है. तत्काल मुख्यमंत्री ने बच्ची को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से 30 अगस्त 2022 को दिल्ली शिफ्ट किया गया. धनबाद के सिंदरी में हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार को एयर एंबुलेंस से 12 सितंबर 2022 को दिल्ली एम्स भेज गया. वहीं, सात फरवरी 2023 को पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरु जंगल में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का जवान संजीव कुमार घायल हुआ था. जवान को मुख्यमंत्री के आदेश पर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया था. इस तरह जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों को भी विभिन्न राज्यों में बेहतर इलाज हेतु राज्य सरकार द्वारा एयर एंबुलेंस की सुविधा दी गई. इसे भी पढ़ें – कांटाटोली">https://lagatar.in/construction-of-service-lane-near-kantatoli-chowk-completed/">कांटाटोली

चौक के पास सर्विस लेन का निर्माण पूरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही