Ranchi/Delhi : लैंड स्कैम के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गयी है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक 29 अप्रैल को शीर्ष अदालत उनके मामले में सुनवाई कर सकती है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता के कोर्ट में यह मामला सूचीबद्ध हुआ है. दरअसल हेमंत सोरेन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शीर्ष अदालत में क्रिमिनल एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल की है.
सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन का मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध, 29 अप्रैल को सुनवाई
Last Updated: Apr 26, 2024 12:00 AM (IST)