Search

 
 
 

हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में अब 30 अगस्त को सुनवाई

 
 Ranchi :  ED(प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट के CJM (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) द्वारा लिये गये संज्ञान और समन जारी करने के आदेश के खिलाफ़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. झारखंड हाईकोर्ट इस मामले में अब 30 अगस्त को सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हो रही है. यह मामला शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन समयाभाव के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही