Search

 
 
 

झाड़ग्राम में हेमंत सोरेन का विमान उतरने की इजाजत नहीं मिली, भड़की टीएमसी, कहा, पीएम मोदी आदिवासी विरोधी

बंगाल के झाड़ग्राम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गयी. यह आरोप टीएमसी ने लगाया है.
 

 Kolkata :  बंगाल के झाड़ग्राम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गयी. यह आरोप टीएमसी ने लगाया है.  

 

 

टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर को उस समय उतरने नहीं दिया गया.  प्रधानमंत्री मोदी झाड़ग्राम में मौजूद थे. उन्होंने अपना कार्यक्रम का समय बढ़ा दिया था.

 

टीएमसी ने इसे पीएम मोदी की आदिवासी-विरोधी मानसिकता करार दिया. कहा कि यह आदिवासी नेताओं के साथ भेदभाव है.

 

इस क्रम में टीएमसी ने कहा कि दोनों नेता लोकतांत्रिक रूप से चुन कर आये हैं, फिर भी उन्हें(हेमंत सोरेन) घंटों इंतजार कराया गया.

 

बाद में विवश होकर श्री सोरेन को रांची लौट जाना पड़ा.  को मजबूर होना पड़ा, टीएमसी ने कहा कि यह इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन  है. 


 
टीएमसी ने प्रधानमंत्री मोदी परआरोप लगाया कि उन्होंने आदिवासी लोगों का अपमान किया है. कहा कि पीए आदिवासी वोट हासिल करने के लिए झाड़ग्राम आये थे, लेकिन वह उन्हीं लोगों का अपमान कर चले गये.  

 

बता दें कि कल रविवार को पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में चार जनसभाएं की. इसके बाद वे एक दुकान पर गये और मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही