Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन का कार्यकाल शानदार रहा : चंपई सोरेन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन का कार्यकाल काफी बेहतरीन रहा. उनके बचे हुए काम को तेजी से पूरा करेंगे. ये बातें उन्होंने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि हम इस नई सरकार में हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए जनहित में सारे कामों को पूरा करेंगे. जल जंगल जमीन का वर्षों से संघर्ष हुआ है. यहां के आदिवासी मूलवासी का अस्मिता को बचाना है. हम जनमानस की भावना को साथ लेकर चलेंगे. जल्द ही हमलोग फ्लोर टेस्ट करेंगे. सत्ताधारी विधायकों को हैदराबाद भेजने के सवाल पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कोई मजबूरी नहीं है. वह हमारी रणनीति का हिस्सा है. इसे भी पढ़ें -इलाहाबाद">https://lagatar.in/allahabad-high-court-refuses-to-ban-worship-in-vyas-tehkhana-of-gyanvapi-campus/">इलाहाबाद

हाईकोर्ट का ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में पूजा-पाठ पर रोक से इनकार

विधायकों को हैदराबाद भेजने का फैसला रणनीति का हिस्सा

सत्ताधारी विधायकों को हैदराबाद भेजने के सवाल पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कोई मजबूरी नहीं है. वह हमारी रणनीति का हिस्सा है. नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जनहित में बढ़िया काम किया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी-मूलवासी अस्मिता को बचाने के लिए काम करेगी. शुरुआत से ही हमारी सरकार का लक्ष्य झारखंड का विकास करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन की तमाम योजनाओं को तेजी से आगे ले जाएंगे. चंपई सोरेन ने कहा कि विपक्ष की जो भी साजिश हो, हम उसे कामयाब नहीं होने देंगे. इसे भी पढ़ें -नये">https://lagatar.in/cabinet-meeting-concluded-under-the-chairmanship-of-new-cm-champai-soren-three-proposals-approved/">नये

सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न, तीन प्रस्ताव पर लगी मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही