Search

 
 
 

रांची में लगा हेमंत सोरेन का "झारखंड झुकेगा नहीं" लिखा पोस्टर

 
Ranchi : ईडी रिमांड खत्म होते ही शहर में एक बार फिर से राजनीति गरमा गयी है. शहर में अचानक कई स्थानों पर हेमंत सोरेन के पोस्टर लगाये गये हैं. सुबह में यह पोस्टर नहीं थे. मगर 12 बजे के बाद ये पोस्टर हरमू बाई पास रोड के कई स्थानों पर देखा गया. जिसमें झारखंड के प्रमुख आंदोलनकारी, शहीदों के साथ गुरूजी शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ हेमंत सोरेन की फोटो बड़े आकार में लगे हैं. जिसमें लिखा है "झारखंड झुकेगा नहीं". अब इसके कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि अब सारा कुछ कोर्ट से होगा. क्योंकि ईडी की रिमांड खत्म हो चुकी है. जबकि यह भी कहे जा रहे हैं कि ऐसा झामुमो के नेता-कार्यकर्ता और अपने समर्थकों के बीच उत्साह कायम करने की एक पहल है, वहीं भाजपा पर दबाव डालने की मानसिक तैयारी है. इसे भी पढ़ें - चुनावी">https://lagatar.in/ban-on-converting-black-money-into-white-through-electoral-bonds-supriyo-bhattacharya/">चुनावी

बॉन्ड के जरिए काले धन को सफेद करने के काम पर लगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

झामुमो की शुरू हो गयी है न्याय यात्रा

इधर झामुमो की न्याय यात्रा गुरूवार से शुरू हो गयी है. रांची में उपवास रखकर इसकी शुरूआत की गयी. अब चरणबद्ध तरीके से अब अन्य जिलों में भी यह कार्यक्रम होगा. इधर रांची में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आदिवासी समाज की महिलाओं ने हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए करमटोली चौक स्थित धुमकुड़िया भवन के समीप सरना स्थल पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की है. महिलाओं ने मन्नत मांगी है कि जल्द से जल्द हेमंत सोरेन की रिहाई हो जाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया है. झूठे और बेबुनियाद केस में फंसाकर हेमंत सोरेन को जेल भेजा है. इसे भी पढ़ें -रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-children-studying-in-class-8-will-get-bicycles/">रांचीः

कक्षा 8 में अध्ययनरत बच्चों को मिलेगी साइकिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही